कल बुधवार 18 अक्टूबर को इजराइल का दौरा करेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन
(India) इजरायल और हमास के बीच जंग का आज 11वां दिन है और यह अभी की काफी ज्यादा खतरनाक है. अभी भी इस जंग में हजारों मासूम अपनी जान गवां रहे है. इस जंग ने पूरी दुनिया की नींद उड़ा रखी है. जंग के दौरान ही इजरायल ने गाजा पट्टी को खाली करने का आदेश दिया था ताकि वो अपनी जमीनी सेना को गाजा पट्टी में दाखिल कराने के बाद हमास का पूरी तरह से सफाया कर गाजा पर कब्जा कर सके. हालांकि इस बात पर कल अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने कहा था कि हमास ने बर्बरता की है और इसके लिए हमास का खात्मा जरूरी है लेकिन इजरायल गाजा पर कब्जा करने के बारे में नहीं सोचे. अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने इजरायल को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर इजराइल गाजा पर कब्जा कर लेता है तो ये उसकी बहुत बड़ी गलती होगी. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति जो बाइडेन इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के साथ बातचीत करने के लिए कल बुधवार (18 अक्टूबर) को इजरायल का दौरा करेंगे. रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल में अब तक कुल मिलाकर 1,400 लोगों ने अपनी जान गवाई है और लगभग 3,500 लोग घायल होकर ज़िन्दगी और मौत के बीच जूझ रहे है. वहीँ गाजा पट्टी में रहने वाले लोगों में से 2800 लोग अपनी जान गवां चुके है और लगभग 11 हजार लोग बुरी तरह से घायल हैं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।