वर्ल्ड कप में आज दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड का मुकाबला होगा
(India) आज अफ्रीका और नीदरलैंड विश्व कप 2023 का अपना तीसरा मैच खेलेंगे। अफ्रीका जहां जीत की लय बरकरार रखना चाहेगा, वहीं नीदरलैंड अपनी पहली जीत की तलाश में है। दोनों के बीच मुकाबला दोपहर 2 बजे से खेला जाएगा |17 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका और नीदरलैंड्स की टक्कर होने वाली है| दोनों टीमों का मुकाबला एचपीसीए धर्मशाला स्टेडियम में होगा। एक तरफ दक्षिण अफ्रीका अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. वहीं लगातार हार के बाद नीदरलैंड्स अंक तालिका में दसवें स्थान पर है। इस वनडे विश्व कप में दोनों टीमों के बीच यह पहला मैच है।
दक्षिण अफ्रीका: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएट्जी, क्विंटन डी कॉक, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज शम्सी, रासी वान डेर डुसेन , लिज़ाद विलियम्स।
नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), मैक्स ओ'डोड, बास डी लीडे, विक्रम सिंह, तेजा निदामानुरु, पॉल वैन मीकेरेन, कॉलिन एकरमैन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, रयान क्लाइन, वेस्ले बरेसी, साकिब जुल्फिकार , शारिज अहमद और साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।