गाजा के सिटी हॉस्पिटल पर हमले में 500 लोगों की हुई मौत, इजराइल ने हमास के लड़ाके पर लगाया इलज़ाम
(India) इजराइल और हमास के बीच जंग के 12वें दिन भी स्थिति कोई सामान्य नही दिखाई दे रही है। इसी बीच देर रात मंगलवार को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक गाजा सिटी के अहली अरब सिटी हॉस्पिटल पर रॉकेट हमले में 500 लोगों के मारे जाने की खबर आई। हमास ने इस हमले के पीछे इजराइल का हाथ बताया। लेकिन इजराइल ने कहा हॉस्पिटल पर हुए हमले में मेरा कोई हाथ नहीं है। वहीं इजराइल ने एक वीडियो जारी कर कहा कि फिलिस्तीनी लड़ाके ही हॉस्पिटल के पास हमला कर रहे थे, उन्हीं में से एक रॉकेट दिशा भटककर अस्पताल पर गिर गया। इस विडियो के ज़ारी होने के बाद इजराइली PM नेतन्याहू ने X पर लिखा- पूरी दुनिया को पता होना चाहिए कि गाजा में इजराइली सेना ने नहीं, बल्कि हमास के खूंखार आतंकियों ने हमला किया है। जिन लोगों ने हमारे बच्चों की बेरहमी से हत्या की, वे अपने बच्चों के भी हत्यारे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।