विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में टिकट बंटवारे को लेकर बड़ा उलटफेर
(India) सबसे ज्यादा संकट निर्दलीय और बसपा विधायकों पर हैं | अशोक गहलोत निर्दलीय विधायकों के टिकट काटे जाने के खिलाफ हैं | सीएम का तर्क है कि इन सभी ने सरकार बचाई हैं | इसके अलावा इस सूची में बसपा से कांग्रेस में शामिल हुए विधायकों और गहलोत सरकार को समर्थन दे रहे निर्दलीय विधायकों के नाम भी शामिल हैं |

राजस्थान में कांग्रेस के करीब 100 उम्मीदवारों की प्रथम सूची किसी भी वक्त जारी हो सकती है | जयपुर से दिल्ली तक दावेदारों की धड़कनें तेज हैं | इस बीच मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के एक बयान ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है| ऑपरेशन लोटस का जिक्र करते हुए गहलोत ने 101 विधायकों के पक्ष में बयान दिया |

आज सुबह शुरू हुई सीईसी की बैठक में 140 उम्मीदवारों के नामों को मंजूरी दे दी गई है | हालांकि, अब बैठक (कांग्रेस की सीईसी बैठक) खत्म हो गई है |आज कांग्रेस सीईसी की बैठक में 106 सीटों के लिए सिंगल नाम पैनल रखे गए, जिसमें ज्यादातर नामों पर सहमति बन गई है | हालांकि, राहुल गांधी ने कुछ नामों पर आपत्ति जताई | क्योंकि सर्वे रिपोर्ट में उन सीटों पर अलग-अलग रिपोर्ट थी. ऐसे में अब कुछ सीटों पर नामों की घोषणा रुक सकती है |

Digital Desk: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।