न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2023 में लगाया जीत का चौका, अफगानिस्तान को बुरी तरह हराया
(CHANDIGARH, India) न्यूजीलैंड ने बुधवार को वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान पर पाई विजय । इंग्लैंड के खिलाफ उलटफेर करने वाली अगानिस्तान टीम के सामने न्यूजीलैंड ने चेन्नई के मैदान पर 389 रन का रखा लक्ष्य । जवाब में अफगानिस्तान की पारी 34.4 ओवर मेंमहज 139 रन पर सिमट गई। न्यूजीलैंड की टूर्नामेंट में यह लगातार चौथी जीत है। अफगानिस्तान के लिए सर्वाधिक रन रहमत शाह नेबनाए। उन्होंने 62 गेंदों का सामना करने के बाद एक चौके के जरिए 36 रन की पारी खेली। उमरजई ने 32 गेंदों में 27 रन बनाए। इकराम नेनाबाद 19, इब्राहिम जादरान ने 14 और रहमानुल्लाह गुरगुबाज ने 11 रन बनाए। मोहम्मद नबी (7) और राशिद खान (8) का बल्ला नहीं चला। अफगानिस्तान के 6 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू सके। न्यूजीलैंड की ओर सेसैंटनर और फॉर्ग्यूसन नेतीन-तीन विकेट लिए जबकि ट्रेंट बोल्ट को दो विकेट मिले। मैट हेनरी और रविंद्र ने एक-एक शिकार किया। और न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान की कुल दो वनडे में टक्कर हुई है। यह दोनों मैच वर्ल्ड कप में ही खेले गए। न्यूजीलैंड ने वर्ल्ड कप 2015 में अफगानिस्तान को 6 विकेट से धूल चटाई। न्यूजीलैंड नेवर्ल्ड कप 2019 में अफगानिस्तान को 7 विकेट सेशिकस्त दी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।