स्टार खिलाड़ी हार्दिक पांड्या चोटिल होने पर, भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका
(India) बांग्लादेश के खिलाफ वर्ल्ड कप (ODI World Cup-2023) मैच के दौरान भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा | टीम का स्टार ऑलराउंडर दर्द से कराहते हुए मैदान से बाहर चला गया | अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट नहीं मिला है | उम्मीद है कि चोट ज्यादा गंभीर नहीं होगी |
हार्दिक पंड्या चोट के कारण बांग्लादेश के खिलाफ वनडे विश्व कप 2023 मैच से बाहर हो गए। पंड्या के टखने में चोट लग गई है | ये भारतीय टीम के लिए बड़ी समस्या है. हार्दिक अपना पहला ओवर डालने आये थे| उनकी पहली गेंद काफी अच्छी थी जो लिटन दास के बल्ले के करीब से गुजरी |

बांग्लादेश की पारी के नौवें ओवर की तीसरी गेंद पर लिटन दास ने फ्रंट शॉट खेला | हार्दिक ने उनके शॉट को पैर से रोकने की कोशिश की | उसी दौरान उनके पैर में खिंचाव आ गया | मैदान पर मेडिकल टीम ने हार्दिक का इलाज किया | वह गेंदबाजी करने के लिए खड़े भी हुए, लेकिन दौड़ नहीं सके | हार्दिक को बाहर जाना पड़ा | उनकी जगह विराट कोहली ने ओवर पूरा किया |


Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।