महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में बांग्लादेश ने दिया भारत को 248 का टारगेट
(India) वर्ल्ड कप 2023 का लीग मैच आज भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN) के बीच पुणे में खेला जा रहा है| मैच में बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया| वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन अब तक शानदार रहा है| विश्व कप में खेले गए तीनों मैच भारत ने जीते हैं | अगर भारतीय टीम आज मैच जीतने में सफल रही तो वह अंक तालिका में पहले स्थान पर पहुंच जाएगी |

विश्व कप 2023 में भारत-बांग्लादेश मैच पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेला जा रहा है। बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया |

टीम ने 49 ओवर में 7 विकेट पर 248 रन बना लिए हैं | महमुदुल्लाह रियाद और मुस्तफिजुर रहमान क्रीज पर हैं।

नसुम अहमद 14 रन बनाकर आउट हुए | उन्हें मोहम्मद सिराज ने विकेटकीपर केएल राहुल के हाथों कैच कराया। सिराज का यह दूसरा विकेट है| उन्होंने मेहदी हसन मिराज (3 रन) को आउट किया |

इससे पहले, मुश्फिकुर रहीम (38 रन) को जसप्रित बुमरा ने रवींद्र जड़ेजा के हाथों कैच कराया, जबकि शार्दुल ठाकुर ने तौहीद हृदोय (16 रन) को गिल के हाथों कैच कराया।

रवींद्र जडेजा ने लिटन दास (66 रन) और कप्तान नजमुल हुसैन शंटो (8 रन) को आउट किया | तंजीद हसन (51 रन) को कुलदीप यादव ने आउट किया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।