आपको बता दें कि बांग्लादेश की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की और 8 विकेट पर 256 रन बनाए | बांग्लादेश की शुरुआत अच्छी रही और 93 रन पर पहला झटका लगा | इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने वापसी की और अपना स्कोर 4 विकेट पर 137 रन कर दिया | यहां से मुश्फिकुर रहीम और महमुदुल्लाह रियाज की बेहतरीन बल्लेबाजी ने उसे अच्छे स्कोर तक पहुंचाने में मदद की | बांग्लादेश के लिए लिटन दास ने सर्वाधिक 66 (7 चौके) और तनजीद हसन ने 51 (पांच चौके, तीन छक्के) रन बनाए | वहीं महमुदुल्लाह ने 46 रन और रहीम ने 38 रन बनाए |भारतीय टीम के लिए रवींद्र जड़ेजा, मोहम्मद सिराज और जसप्रित बुमरा ने 2-2 विकेट लिए | शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव को 1-1 सफलता मिली |
मैच में भारत-बांग्लादेश की प्लेइंग-11:
भारतीय टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा और मोहम्मद सिराज |
बांग्लादेश टीम: लिटन दास, तंजीद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो (कप्तान), मेहदी हसन मिराज, मुश्फिकुर रहीम (विकेटकीपर), तौहीद हृदोय, महमूदुल्लाह, नसुम अहमद, हसन महमूद, मुस्तफिजुर रहमान और शोरफुल इस्लाम।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।