डेविड वॉर्नर ने खेली धमाकेदार पारी, ऑस्ट्रेलिया ने दिया पाकिस्तान को 367 का लक्ष्य
(India) विश्व कप-2023 का 18वां मैच ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया |

वर्ल्ड कप 2023 डेविड वॉर्नर की आज जितनी तारीफ की जाए उतनी कम है| आज इस फुर्तीले खिलाड़ी ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ा दिए हैं, ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44 ओवर में तीन विकेट पर 340 रन बनाए| डेविड वॉर्नर और मार्कस स्टोइनिस क्रीज पर हैं| वॉर्नर ने अपने वनडे करियर का 21वां शतक पूरा कर लिया है| यह उनका 5वां विश्व कप शतक है | वॉर्नर ने वॉर्नर ने 163 रन वॉर्नर ने 163 रन कर आउट होंगे |

डेविड वॉर्नर की धमाकेदार पारी पर एक नजर
डेविड वॉर्नर ने 124 गैंदों पर 163 रन की शानदार पारी खेली थी, जिसमे 14 चौके और 9 छ्क्के शमिल थे
इस शतकीय पारी के दौरान डेविड वॉर्नर ने बतौर ओपनर वनडे में अपने 6 हजार रन भी पूरे कर लिए | उन्होंने महज 140 पारियों में यह बड़ी उपलब्धि हासिल की | ओवरऑल वनडे करियर की बात करें तो वॉर्नर ने 144 मैचों की 142 पारियों में 20 शतक और 27 अर्धशतक की मदद से 6136 रन बनाए है | इस दौरान उनका औसत 45.11 का रहा है

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।