(India)
शादियों में बारात निकलना तो आम बात है और यह तब होता है जब दुल्हन मायके से ससुराल जाती है. लेकिन झारखंड की राजधानी रांची में एक अनोखी बारात निकली वो भी खुशियों वाली बारात और ढोल-नगाड़ों, गाने-बाजे के साथ. यह बारात अनोखी इसलिए है क्युकिं इस बारात में दुल्हन मायके से ससुराल नहीं जा रही थी बल्कि वो ससुराल से वापस अपने मायके लौट रही थी, वो भी पूरे प्यार और आदर के साथ. दरअसल रांची की साक्षी गुप्ता की शादी कुछ साल पहले ही हुई थी लेकिन शादी के कुछ दिनों के बाद ही साक्षी गुप्ता को पता चला कि उसका पति पहले से शादीशुदा है. जानकारी के अनुसार यह भी बताया जा रहा है कि साक्षी को अपने ससुराल में कभी प्यार और इज्जत नहीं मिली, जिसकी वो हकदार थी. कुछ दिनों तक साक्षी ने पति और ससुराल वालों की प्रताड़ना झेली, लेकिन बाद में उसने यह बात अपने पिता प्रेम गुप्ता को बताई. आखिरकार पिता ने अपनी बेटी को इस प्रताड़ना से निकालने के लिए अनोखा तरीका दूंढ निकाला. पिता प्रेम गुप्ता गाजे-बाजे के साथ अपनी बेटी के ससुराल पहुंच गए और ससम्मान उसे अपने घर ले आए. इसके बाद प्रेम गुप्ता ने वीडियो शेयर कर लिखा- ‘बेटी की शादी बहुत धूमधाम से की जाती है और यदि जीवनसाथी और परिवार गलत निकलता है या गलत काम करता है तो आपको अपनी बेटी को आदर और सम्मान के साथ अपने घर वापस लाना चाहिए क्योंकि बेटियां बहुत अनमोल होती हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।