वर्ल्ड कप 2023 में अब तक 18 मैच खेले जा चुके हैं | आज इस टूर्नामेंट में डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे | पहला मैच श्रीलंका और नीदरलैंड के बीच लखनऊ में सुबह 10.30 बजे से खेला जाएगा | दोपहर 2 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका के बीच भिड़ंत होगी | दोनों मैच शुरू होने से आधे घंटे पहले टॉस होगा |
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नीदरलैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ'डोड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामानुरु, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान और विकेटकीपर), साइब्रांड एंजेलब्रेक्ट, रूलोफ वैन डेर मेरवे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन |
श्रीलंकाई टीम में एक बदलाव किये जाने की संभावना है. दरअसल, कुसल परेरा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में चोटिल हो गए थे, इसलिए उनका खेलना तय नहीं है. अगर वह नहीं खेल पाते हैं तो उनकी जगह दिमुथ करुणारत्ने को मौका दिया जा सकता है |
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, हैरी ब्रूक, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, बेन स्टोक्स, मोइन अली, क्रिस वोक्स, सैम कुरेन, डेविड विली, आदिल राशिद, मार्क वुड, रीस टॉपले, गस। एटकिंसन
दक्षिण अफ्रीका टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), गेराल्ड कोएत्ज़ी, क्विंटन डी कॉक, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जेन्सेन, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एंडिले फेहलुकवायो, कैगिसो रबाडा, तबरेज़ शम्सी, रीस वान डेर डुसेन, लिजाड विलियम्स
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।