(International)
हमास से जारी युद्ध के बीच इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हिज्बुल्लाह को कड़ी चेतावनी जारी की है। उन्होंने रविवार को कहा कि अगर वह इजरायल के साथ जंग करता है तो यह उस पर और लेबनान पर अकल्पनीय तबाही लेकर आएगा। नेतन्याहू ने वार्निंग देते हुए कहा कि हिजबुल्लाह लेबनान को व्यापक क्षेत्रीय युद्ध में घसीटने की कोशिश कर रहा है। हालांकि, इजरायली प्रधानमंत्री ने यह भी बताया कि वह अभी तक नहीं कह सकते कि हिज्बुल्लाह पूरी तरह से युद्ध में शामिल होने का फैसला करेगा या फिर नहीं। पीएम नेतन्याहू ने अपने सैनिकों से कहा कि गाजा की लड़ाई इजरायल के लिए 'करो या मरो' की स्थिति वाली है। नेतन्याहू के बयान से यह साफ हो रहा है कि इजरायल और हमास के बीच शुरू हुआ युद्ध अब नया मोड़ ले रहा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।