न्यूजीलैंड पर ऐतिहासिक जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल में दावेदारी मजबूत बनाई
(India) भारतीय टीम अभी भी अजित है, भारत ने पांच में से पांचो ही मैच को जीतकर सेमीफाइनल में दावेदारी मजबूत बना चुकी है | मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी, लेकिन अब भारतीय टीम ने उन्हें हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है |
भारत ने वर्ल्ड कप 2023 में न्यूजीलैंड की बाधा पार कर ली है. टीम ने 98 ओवर तक चले मैच में कीवी टीम को 12 गेंद पहले 4 विकेट से हरा दिया | रविवार को धर्मशाला मैदान पर भारतीय बल्लेबाजों ने 274 रनों के लक्ष्य को 48 ओवर में 6 विकेट खोकर हासिल कर लिया | विराट कोहली ने 95 रन की पारी खेली, जबकि मोहम्मद शमी ने 5 विकेट लिए |
हालांकि , 21वें मैच तक न्यूजीलैंड और भारत दोनों ही इस वर्ल्ड कप में अजेय थे और चार-चार मैच जीत चुके थे | हालांकि, इस मैच के बाद कीवी टीम के खाते में एक हार का आंकड़ा जुड़ गया, जबकि भारतीय टीम ने जीत हासिल की | भारतीय टीम अभी भी अजेय है और पांच में से पांच मैच जीत चुकी है | मैच से पहले न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर थी, लेकिन अब भारतीय टीम ने उन्हें हराकर अंक तालिका में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।