इजराइल हमास के आतंकियों पर करेगा पलटवार, इजराइल ने बनाई पावरफुल यूनिट
(India) इजरायली हमले में हमास के कुछ शीर्ष कमांडर भी मारे गए हैं, जिनमें हमास के खान यूनिस बटालियन के प्रमुख बिलाल अल केदरा और हमास कंपनी कमांडर अली कादी भी थे शामिल।
इजराइल अपने दुश्मनों से बदला लेने के लिए जाना जाता है। हाल ही में हमास के हमले में 1400 इजरायली नागरिक मारे गए थे | अब इनफार्मेशन आ रही है कि इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद और शिन बेट ने हमास हमले का बदला लेने के लिए एक विशेष पावरफुल यूनिट का गठन किया है।

इजराइल पर हमला करना हमास के लिए बड़ी समस्या बन गया है | हमास के हमले का जवाब देते हुए इजराइल ने गाजा पट्टी में बड़ी तबाही मचाई है, और इजराइल ने बनाई पावरफुल यूनिट |
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस नई यूनिट को हमास की नुखबा यूनिट के उन आतंकियों को खत्म करने की जिम्मेदारी दी गई है जो इजरायल पर हमला कर रहे थे | आपको बता दें कि 7 अक्टूबर को हमास की नुखबा यूनिट के 2500 आतंकियों ने इजरायली सीमा में घुसकर ज्यादातर निर्दोष लोगों को निशाना बनाया था | इस हमले में 1400 इजराइली लोगों की मौत हो गई और 210 लोगों का अपहरण कर लिया गया |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।