(India)
इजराइल और हमास के बीच जंग अब भी जारी है और जंग का आज 19वां दिन है. इसी बीच इजराइल के एम्बेसडर गिलाद इरदान ने UN में कहा कि इजराइल UN अधिकारियों को वीजा नहीं देगा. गिलाद इरदान ने साफ-साफ कह दिया कि हमने पहले ही मानवीय मामलों के अधिकारी मार्टिन ग्रिफिथ्स को वीजा देने से इनकार कर दिया है और किसी भी हालात में वीजा नहीं मिलेगा. हालांकि इस जंग को लेकर संयुक्त राष्ट्र में लगातार चर्चाएं चल रही है और चर्चा के दौरान मंगलवार को इजराइल के राजदूत UN के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस पर भड़क गए थे और उनसे इस्तीफा देने की भी मांग कर दी थी. दरअसल चर्चा के दौरान एंटोनियो गुटेरेस ने हमास का पक्ष लेते हुए कहा था कि हमास ने हमले बेमतलब में नहीं किए होंगे और हमास के हमलों की सजा सभी फिलिस्तीनियों को मिलना भी सही नहीं है. गुटेरेस के इसी बयान से इजराइल नाराज हैं.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।