अमेरिका में 3 जगहों पर हुई फायरिंग, जानमाल की हानि; हमलावर का नाम रॉबर्ट कार्ड
(India) बुधवार की रात अमेरिका के ल्यूइस्टन, मेन के एक रेस्टोरेंट में फायरिंग हुई, जिसमें 22 लोगों की मौत हो गई है और लगभग 60 लोग घायल है, कईयों की हालत गंभीर है. जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि हमलावर का नाम रॉबर्ट कार्ड है अब तक वो पकड़ा नहीं गया है. पुलिस ने लोगों को अलर्ट रहने को कहा है. हालांकि अब तक इस फायरिंग के पीछे की वजह का पता नही चल पाया है. रिपोर्ट के अनुसार रात करीब 8 बजे 3 जगहों पर फायरिंग हुई जब लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ मौजूद थे.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।