8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों को सुनाई कतर ने सजा-ए-मौत
(India) कतर की अदालत ने आज अल दहरा कंपनी के 8 भारतीय नौसैनिकों को मौत की सजा सुनाई हैं। विदेश मंत्रालय ने इस फैसले को चौंकाने वाला और परेशान करने वाला बताया है. साथ ही कहा कि हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं।
विदेश मंत्रालय ने कहा, हम परिवार के सदस्यों और कानूनी टीम के संपर्क में हैं और सभी कानूनी विकल्प तलाश रहे हैं। हम इस मामले को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं और इस पर कड़ी नजर रख रहे हैं | सभी कांसुलर और कानूनी सहायता प्रदान करना जारी रखेंगे। इस फैसले को कतर के अधिकारियों के सामने भी उठाएंगे।
मंत्रालय ने कहा कि इस मामले की कार्यवाही की गोपनीय प्रकृति के कारण, इस समय कोई और टिप्पणी करना उचित नहीं होगा।
8 पूर्व भारतीय नौसैनिकों के नाम इस प्रकार हैं
इन आठ पूर्व नौसैनिकों के नाम हैं कैप्टन नवतेज सिंह गिल, कैप्टन बीरेंद्र कुमार वर्मा, कैप्टन सौरभ वशिष्ठ, कमांडर अमित नागपाल, कमांडर पूर्णेंदु तिवारी, कमांडर सुगुनाकर पकाला, कमांडर संजीव गुप्ता और नाविक रागेश। इन सभी को जासूसी के आरोप में पूछताछ के लिए उनके स्थानीय आवास से गिरफ्तार किया गया था। रिपोर्ट के मुताबिक, इन 8 भारतीयों की जमानत याचिकाएं कई बार खारिज हो चुकी हैं. कतरी अधिकारियों ने उसकी हिरासत बढ़ा दी थी। गुरुवार को कतर की अदालत ने 8 भारतीयों को मौत की सजा सुनाई।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।