(International)
इजरायल ने भलेही अभी तक गाजा पट्टी पर जमीनी हमले का ऐलान नहीं किया है, लेकिन आज उसके कुछ सैनिकों ने सीमा पर जमकर कहर बरपाया है। इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि इजरायली सैनिकों ने गुरुवार को गाजा में कुछ समय के लिए प्रवेश किया। वापस लौटने से पहले हमास के कई ठिकानों पर हमला किया। इस दौरान कई आतंकी मारे गए। साथ ही आईडीएफ ने यह भी कहा कि टैंकरों और पैदल सेना के साथ आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया गया। उन्हें ध्वस्त कर सैनिक फिर वापस लौट आए। इजरायल के द्वारा लेबनान पर भी हमले जारी हैं। इन हमलों में आज हिजबुल्ला के दो और कमांडर मारे गए हैं। अब तक कुल 47 आतंकियों की मौत सिर्फ लेबनान में हो चुकी है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।