राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के तीन नेता शनिवार को पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए। जयपुर की पूर्व मेयर और कांग्रेस के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़ चुकीं ज्योति खंडेलवाल, तारानगर के पूर्व विधायक और दिग्गज कांग्रेस नेता चंदनमल बैद के बेटे चंद्रशेखर बैद और पूर्व विधायक नंदलाल पूनिया बीजेपी में शामिल हो गए | जोधपुर यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष रवींद्र सिंह भाटी भी बीजेपी में शामिल हो गए हैं | उनके अलावा सेवानिवृत्त आईपीएस केसर सिंह शेखावत और भीम सिंह बीका, राजस्थान हेरिटेज प्रमोशन काउंसिल के उपाध्यक्ष सांवरमल महिया और मंडावा से निर्दलीय उम्मीदवार डॉ. हरि सिंह भी बीजेपी में शामिल हुए हैं|
खबरों की मानें तो ज्योति खंडेलवाल अब कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो सकती है। ज्योति खंडेलवाल लंबे समय से विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग कर रही हैं, लेकिन अभी तक उनकी मांग पूरी नहीं हुई है। अब ज्योति खंडेलवाल पार्टी छोड़कर कांग्रेस को बड़ा झटका दे सकती है। अगर वह ऐसा कोई कदम उठाती हैं तो चुनाव से पहले यह कांग्रेस के लिए बड़ा झटका साबित हो सकता है।
Digital Desk: Administrator
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।