इजरायल ने हमास के हमले के बाद चला दिया था गुप्त अभियान: इजरायली सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी
(International) इजरायल ने गाजा पट्टी में जमीनी हमला शुरू कर दिया है। गाजा पट्टी के कई इलाके पूरी तरह तबाह हो गए हैं। इजरायली सेना के ताबड़तोड़ हमले जारी है। हमास के आतंकियों ने 7 अक्टूबर को इजरायल पर हमला करके 1400 लोगों की जान ले ली थी। वहीं 220 से ज्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। बंधकों को छुड़वाने के बहाने इजरायल गाजा पट्टी पर बड़ा हमला कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ हमास के हमले के बाद ही इजरायल ने गिरफ्तारी का 'गुप्त अभियान' चला दिया था जिसकी जानकारी गाजा के राइट्स ग्रुप को अब मिली है। इजरायल में काम करनेवाले गाजा और वेस्ट बैंक के वर्कर गायब हैं। इजरायल की सेना ने गाजा के इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।