लखनऊ के इकाना स्टेडियम में इंग्लैंड को भारत ने दी बड़ी शिकस्त
(India) IND Vs ENG वनडे वर्ल्ड कप 2023 टुडे क्रिकेट स्कोर वनडे वर्ल्ड कप के 29वें मैच में भारत ने मौजूदा चैंपियन इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया | लखनऊ के एकाना स्टेडियम में इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया | भारत ने 50 ओवर में नौ विकेट पर 229 रन बनाये | जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में 129 रन पर सिमट गई | टीम इंडिया ने टूर्नामेंट में लगातार छठी जीत हासिल की | वहीं, इंग्लैंड की छह मैचों में यह पांचवीं हार है। भारतीय टीम अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के करीब है | वहीं इंग्लैंड की टीम टूर्नामेंट से बाहर होने की कगार पर है |
वर्ल्ड कप 2023 के 29वें मैच में भारतीय टीम ने लखनऊ में इंग्लैंड को 100 रनों से हरा दिया | इसके साथ ही टीम इंडिया ने 6 मैचों में लगातार छठी जीत दर्ज की | पहले खेलते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 229/9 का मामूली स्कोर बनाया | कप्तान रोहित शर्मा ने सर्वाधिक 87 रनों का योगदान दिया | जवाब में इंग्लैंड की टीम 34.5 ओवर में सिर्फ 129 रन बनाकर ढेर हो गई | भारत की ओर से मोहम्मद शमी ने 4 और जसप्रीत बुमराह ने 3 विकेट लिए | इसके अलावा कुलदीप यादव ने दो और रवींद्र जड़ेजा ने भी एक विकेट लिया |
वर्ल्ड कप में 20 साल में इंग्लैंड पर भारत की यह पहली जीत है. उनकी आखिरी जीत 2003 में थी। इसके बाद 2011 में दोनों टीमों के बीच मैच टाई हुआ था। वहीं, 2019 में टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।