विश्व कप 2023 का 30वां मैच में अफगानिस्तान ने श्रीलंका को 7 विकेट से पराजित किया
(India) पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 241 रन बनाए और अफगानिस्तान ने तीन विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया | हार के साथ ही श्रीलंका के लिए आगे की राह मुश्किल हो गई है | वहीं इंग्लैंड और पाकिस्तान के बाद अफगानिस्तान ने भी श्रीलंका को हरा दिया है | श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.3 ओवर में 241 रन बनाए | जवाब में अफगानिस्तान ने 45.2 ओवर में 242 रन बनाकर मैच जीत लिया | श्रीलंका के लिए किसी भी बल्लेबाज ने बड़ी पारी नहीं खेली, लेकिन सभी के छिटपुट योगदान से टीम 200 रन के पार पहुंच गई | पथुम निसांका ने सबसे ज्यादा रन बनाए | कुसल मेंडिस ने 39 रन और सदीरा समाराविक्रमा ने 36 रन का योगदान दिया | अंत में तीक्ष्ण ने 29 रन बनाये | अफगानिस्तान के लिए फजलहक फारूकी ने चार विकेट लिए | मुजीब उर रहमान को दो विकेट मिले | अजमतुल्लाह और राशिद खान को एक-एक विकेट मिला |
242 रनों का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ने पहले ही ओवर में गुरबाज का विकेट खो दिया | इसके बाद इब्राहिम जादरान (39) ने रहमत शाह (62) के साथ मिलकर अपनी टीम को मैच में वापस ला दिया | इन दोनों के आउट होने के बाद अजमतुल्लाह उमरजई 73 रन और कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी 58 रन ने चौथे विकेट के लिए नाबाद शतकीय साझेदारी की और अपनी टीम को जीत दिला दी |

श्रीलंका की प्लेइंग-11: पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुशल मेंडिस (कप्तान), सादिरा समाराविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, एंजेलो मैथ्यूज, महीश तिक्शिना, कासुन राजिथा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मधुशंका।
अफगानिस्तान की प्लेइंग-11: रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, इकराम अली खिल, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।