(International)
इजरायल के हमलों के बाद से गाजा पट्टी से करीब 2.3 मिलियन फिलिस्तीनी अपने घरों की तरफ पलायन कर चुके हैं। गाजा में बीते कई दिनों से खाने-पीने की चीजों का अकाल जैसा है। इसके अलावा गाजा में कई हफ्तों से बिजली भी नहीं है। इजरायल ने यहां पर ईंधन सप्लाई पर रोक लगा रखी है, जिसके चलते यहां के अस्पतालों और घरों में इस्तेमाल हो रहे इमरजेंसी जनरेटर काम करना बंद कर चुके हैं। फिलिस्तिनी शरणार्थियों के लिए काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की एजेंसी ने कहा है कि करीब 672000 लोगों ने अस्पतालों और अन्य जगहों पर शरण ले रखी है। यह संख्या यहां की क्षमता से चार गुना ज्यादा है। मंगलवार को इजरायली सेना ने यहां पर हमास के अंडरग्राउंड ठिकानों को निशाना बनाया। इजरायल का ध्यान अब उत्तरी गाजा की तरफ है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।