अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच बड़ा मुकाबला
(India) आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 36वां मैच ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया ने अपने पिछले चार मुकाबलों में शानदार जीत दर्ज की है | इसके उलट इंग्लिश टीम लगातार चार मैचों में हार का सामना करने के बाद कंगारू टीम को टक्कर देने उतरी है |
नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम ने अब तक कुल 30 वनडे मैचों की मेजबानी की है। इनमें से 16 मैचों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम को जीत मिली है, जबकि 14 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम को जीत मिली है | इस मैदान पर टॉस की कोई खास भूमिका नहीं होती |
वर्ल्ड कप के लिए दोनों टीमों की टीमें
ऑस्ट्रेलियाई टीम: पैट कमिंस (कप्तान), स्टीव स्मिथ, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, सीन एबॉट, कैमरून ग्रीन, जोश हेज़लवुड, ट्रैविस हेड, मार्नस लाबुशेन, मिच मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा, मिशेल स्टार्क |
इंग्लैंड टीम: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, गस एटकिंसन, जॉनी बेयरस्टो, सैम कुरेन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, आदिल राशिद, जो रूट, हैरी ब्रूक, बेन स्टोक्स, ब्रायडन कार्स, डेविड विली, मार्क वुड, क्रिस वोक्स |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।