मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 291/5 रन बनाए | जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने एक समय 19 ओवर में सिर्फ 91 रन पर सात विकेट खो दिए थे | अफगानिस्तान की कातिलाना गेंदबाजी को देखकर कोई नहीं कह सकता था कि ऑस्ट्रेलिया के पास इस मैच में कोई मौका है, लेकिन मैक्सवेल ने कप्तान पैट कमिंस के साथ आठवें विकेट के लिए रिकॉर्ड 202 रन जोड़े |
फैंस मैक्सवेल की खूब तारीफ कर रहे हैं और कुछ लोगों का कहना है कि खेल में कभी हार नहीं माननी चाहिए| फैंस का कहना है कि क्रिकेट अनिश्चितताओं का खेल है और इस मैच में भी उन्हें यही देखने को मिला |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।