हमास के खिलाफ इजरायल का ऐक्शन जारी: सुरंगों में घुसकर मार रहा इजरायल
(International) हमास के खिलाफ इजरायल का ऐक्शन जारी है। इजरायली बलों की एयर स्ट्राइक में हमास के लिए हथियार बनाने वाला भी मारा गया है। गाजा में हुए इस हमले में फिलिस्तीनी समूह के कई लड़ाकों के भी मारे जाने की खबर है। इसके बाद अब इजरायल गाजा में सुरंगों के नेटवर्क को निशाना बना रहा है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी संकेत दे रहे हैं कि हमास के खात्मे के बाद इजरायल गाजा में सुरक्षा जिम्मेदारी संभालेगा। एक इंटरव्यू के दौरान नेतन्याहू ने कहा, 'हमने देखा कि जब यह हमारे पास नहीं था, तब क्या हुआ। जब हमारे पास सुरक्षा की पूरी जिम्मेदारी नहीं थी, तो हमने देखा कि हमास इतना बढ़ गया, जिसकी हम कल्पना भी नहीं कर सकते थे। 'हालांकि, इस दौरान उन्होंने साफ तौर पर कुछ नहीं कहा कि हमास के बाद गाजा पट्टी पर शासन कौन करेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।