इजरायली सेना ने पानी की बोतल लेने गए बच्चों पर बरसाईं गोलियां
(International) बीते एक महीने से ज्यादा वक्त से जारी हमास और इजरायल के बीच जंग ने बेहद खतरनाक रूप ले लिया है। एक फिलिस्तीनी पत्रकार फादी अल-व्हिदी द्वारा इंस्टाग्राम एक वीडियो साझा किया है। पत्रकार का दावा है कि कुछ बच्चे बोतल में पानी भरने के लिए निकले थे, जो इजरायली गोलाबारी में मारे गए। हमास के हमले में इजरायल के 1400 लोग मारे गए थे जबकि सैकड़ों बंधक बना लिए गए थे। तब से ही इजरायल ने हमास के खिलाफ ऐलान-ए-जंग कर चुका है। इजरायल ने अपना रुख साफ करते हुए कहा कि जब तक हमास के चंगुल से वह अपने लोगों को छुड़ा नहीं लेता तब तक वह चैन से नहीं बैठेगा। हमास के हमलेके बाद से इजरायल की जवाबी कार्रवाई में 12 हजार से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।