Final WC 2023 India vs Australia : फाइनल मैच के लिए नरेंद्र मोदी स्टेडियम को सजाया, भारत और ऑस्ट्रेलिया में होगा मुकाबला
(India) India vs Australia Final: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच विश्व कप 2023 का फाइनल मैच खेला जाएगा. टीम इंडिया अहमदाबाद पहुंच चुकी है. मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जायेगा. यहां कई बड़े दिग्गज पहुंचने वाले हैं. मैच से पहले स्टेडियम को काफी अच्छा सजाया गया है. इसमें नरेंद्र मोदी स्टेडियम का बहुत अच्छा नजारा दिखाई दे रहा है. स्टेडियम में कई तरह की लाइट्स लगी हैं, जो कि दर्शकों को काफी रोचक लग सकती हैं. इसके साथ-साथ पूरे स्टेडियम में जगह-जगह पर बड़े-बड़े स्पीकर्स लगाए गए हैं, जो कि मैच के दौरान गाना सुनाएंगे. इसके साथ ही इन पर मैच से जुड़ी अनाउंसमेंट और कमेंट्री भी की जाएगी. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में एक साथ करीब 1 लाख और 32 हजार लोग बैठकर मैच देख सकते हैं. इस वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. स्टेडियम में हर जगह पर पुलिसकर्मी तैनात होंगे. स्टेडियम में जाने वाले दर्शकों की भी जांच होगी.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।