गाजा में इजरायल के हमलों के बीच भड़के ईरान ने किया घातक मिसाइलों का प्रदर्शन
(International) ईरान में रविवार को ऐसी मिसाइलों का प्रदर्शन किया गया जिनकी जद में इजरायल भी आ सकता है। ईरान के सुप्रीम लीडर खामेनेई ने इजरायल को धमकाया और कहा कि अस्पताल पर हमला करना इजरायल की विफलता है। ईरान में जून में ही मिसाइलों में सुधार करके उनकी रेंज 2 हजार किलोमीटर कर दी थी जो कि ईरान से इजरायल पर भी निशाना लगा सकती हैं। खामेनेई ने रविवार को इजरायल के इस हमले के लिए पश्चिमी देशों को भी जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि गाजा में 12 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनी मारेजा चुके हैं। इसमें से आधे से ज्यादा बच्चे ही हैं। उन्होंने कहा कि गाजा के अस्पताल में जिस तरह का हमला किया गया है उसकी जितनी निंदा की जाए, कम है। खामेनेई ने इजरायल को धमकाते हुए कहा कि इस तरह के नस्लवाद और अमानवीयता का परिणाम उसे भोगना पड़ेगा।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।