पीएम मोदी का वीडियो सामने आया, टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में जाने का
(India) वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को छह विकेट से हरा था | वर्ल्ड कप के फाइनल मैच को देखने के लिए पीएम मोदी और अमित शाह स्टेडियम पहुंचे | वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में टीम की हार के बाद, पीएम मोदी ड्रेसिंग रूम पहुंचे | वहीं उन्होंने कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बल्लेबाज विराट कोहली और कोच राहुल द्रविड़ समेत पूरी टीम से मुलाकात की और उनकी पीठ थपथपाई | पीएम मोदी साथ गृह मंत्री अमित शाह भी वहां मौजूद थे | पीएम मोदी ने सभी खिलाड़ियों से बोला कि आपने पूरे टूर्नामेंट में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया|फ़ाइनल में हार गए , लेकिन हार जीत होती रही है |

टीम इंडिया के सभी खिलाडियों को दिल्ली आने का दिया न्योता
सबसे मिलने के बाद पीएम मोदी बीच में खड़े हुए और कहा, 'ऐसा होता रहता है | दोस्तो, एक-दूसरे का हौसला बढ़ाते रहिए और जब आप किसी दिन फ्री होकर दिल्ली आओगे तो मैं आपके साथ बैठूंगा। मेरी तरफ से आप सभी को निमंत्रण है |

रूबरू हो कर सभी खिलाडियों का उत्साह बड़ा पीएम मोदी ने और साथ ही साथ आने वाले कल के लिए प्ररित किया

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।