इजरायल-हमास एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी अस्थायी युद्ध विराम समझौते पर खुश हुआ रूस
(International) इजरायल-हमास एक महीने से भी ज्यादा समय से जारी अस्थायी युद्ध विराम पर सहमत हुए हैं। पश्चिमी एशिया में गहराए संकट के बीच यह एक राहत भरी खबर है। पूरी दुनिया इसका स्वागत कर रही है। इससे 150 फलस्तीनी कैदियों की रिहाई के बदले गाजा में चरमपंथी समूह द्वारा बंधक बनाए गए 50 लोगों की रिहाई होगी। शुरू से ही युद्ध विराम का समर्थक रहे रूस ने भी इसे अच्छी पहल बताया है। रूस ने युद्धविराम समझौते को "बहुत दिनों बाद मिली पहली अच्छी खबर" बताया। रूस ने कहा कि मानवीय ठहराव ही स्थायी समाधान के लिए प्रयास करने का एक मात्र तरीका है। अनुमान है कि बंधकों की रिहाई का पहला चरण बृहस्पतिवार को सुबह हो सकता है। इजरायल ने 300 फलस्तीनियों की सूची जारी की है जिन्हें इजरायल और हमास के इस समझौते के तहत रिहा किया जा सकता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।