इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने देश की जासूस एजेंसी मोसाद को दिय एक खतरनाक टास्क
(International) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने अपने देश की जासूस एजेंसी मोसाद को एक बड़ा टास्क दिया है। उन्होंने कहा है कि हमास के आतंकी दुनिया के किसी भी हिस्से में छुपे हों, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। इजरायली प्रधानमंत्री ने कहा, "मैंने मोसाद को हमास के प्रमुखों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है, चाहे वे कहीं भी हों।" आपको बता दें कि हमास के अधिकांश नेता फिलिस्तीन से बाहर रहते हैं। इनमें से अधिकांश ने कतर के खाड़ी राज्य और लेबनान की राजधानी बेरूत को अपना ठिकाना बनाया है। पिछले कुछ वर्षों में मोसाद पर फिलिस्तीनी आतंकवादियों और ईरानी परमाणु वैज्ञानिकों की विदेशों में हत्या के कई आरोप लगे हैं। इस बीच इजरायल के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि गाजा के हमास शासकों के साथ अस्थायी संघर्ष विराम समझौते के तहत बंधकों की रिहाई शुक्रवार से पहले नहीं होगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।