(International)
7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमास के हमलों के बाद से मध्य-पूर्व समेत दुनिया भर के कई देशों में भूचाल आया हुआ है। हालांकि, युद्ध के सात हफ्ते बाद दोनों पक्ष आंशिक युद्ध विराम और बंधकों की आंशिक रिहाई पर सहमत हुए हैं। इससे इजरायल-हमास युद्ध फिलहाल थमा हुआ है लेकिन चार दिन बाद फिर से युद्ध भड़कने की प्रबल संभावना है क्योंकि इजरायल पहले ही कह चुका है कि जब तक वह हमास का खात्मा नहीं कर देता, तब तक स्थाई रूप से युद्ध नहीं रोक सकता। यानी दोनों पक्षों के बीच स्थायी युद्धविराम की संभावनाएं फिलहाल कोसों दूर दिख रही हैं और मिडिल-ईस्ट में फिर से युद्ध के काले घने बादल मंडरा रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।