युद्ध विराम की समयसीमा खत्म होते ही इसरायली सेना गाजा पट्टी पर करेगी भीषण हमला
(International) गाजा पट्टी में जारी युद्ध विराम का आज आखिरी दिन है और यह एक बार फिर से शुरू हो सकता है। इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने धमकी दी है कि युद्ध विराम की समयसीमा खत्म होते ही उनकी सेना गाजा पट्टी पर दोबारा भीषण हमले करेगी। हालांकि इस बीच हमास ने युद्ध विराम को बढ़ाने की अपील की है। हमास ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि युद्ध विराम को अभी और बढ़ाना चाहिए। हमास ने कहा कि हम चाहते हैं कि इजरायल की कैद में रह रहे बाकी फिलिस्तीनियों को भी रिहा करा लिया जाए। ऐसे में युद्ध विराम कुछ और दिन रहना चाहिए। माना जा रहा है कि इजरायल और हमास के बीच फिर एक समझौता हो सकता है। इजरायल सरकार का कहना है कि यदि हमास हर दिन कम से कम 10 बंधकों को छोड़ता है तो वह युद्ध विराम के लिए राजी है। साफ है कि एक दिन गाजा पर हमला न करने के बदले में इजरायल 10 बंधकों की रिहाई चाहता है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।