भारत के खिलाड़ी रुतुराज गायकवाड़ का कंगारुओं के खिलाफ सर्वश्रेष्ठ स्कोर
(India) भारत के खिलाडी रुतुराज गायकवाड़ ने 57 गेंदों में 123 रनों की नाबाद पारी खेली | वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में शतक लगाने वाले पहले भारतीय खिलाडी बन गए हैं | उन्होंने 13 चौके और 7 छक्के लगाए , साथ ही उनके तिलक वर्मा 31 रनों पर नाबाद लौटे | हालांकि ,टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 5 विकेट से हरा दिया. मंगलवार को भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 222 रन बनाए | जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 223 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया |
टी-20 सीरीज के तीसरे मैच में दोनों टीमों के खिलाडियों पर नजर :
ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन- ट्रेविस हेड, आरोन हार्डी, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मार्कस स्टोइनिस, टिम डेविड, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर/कप्तान), नाथन एलिस, जेसन बेहरेनडॉर्फ, तनवीर सांघा और केन रिचर्डसन |
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, आवेश खान और प्रसिद्ध कृष्णा |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।