बीसीसीआई ने भारतीय मुख्य कोच राहुल द्रविड़ समेत सभी कोचिंग स्टाफ का कार्यकाल बढ़ा दिया है | यह स्पष्ट नहीं है कि यह अनुबंध कितने समय के लिए बढ़ाया गया है लेकिन माना जा रहा है कि यह कम से कम जून 2024 टी20 विश्व कप तक रहेगा |
दोबारा कोच बनने के बाद राहुल द्रविड़ ने कहा, टीम इंडिया के साथ पिछले दो साल यादगार रहे मेरे लिए | हम सभी ने एक साथ कई उतार-चढ़ाव देखे हैं और इस पूरे सफर में मुझे सभी का समर्थन मिला है। बोर्ड ने कहा कि राहुल द्रविड़ और एनसीए प्रमुख वीवीएस लक्ष्मण लगातार अच्छा काम कर रहे हैं, इससे टीम को सफलता भी मिली है |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।