प्रदेश के जयपुर जिले सहित 199 विधानसभा सीटों की 3 दिसंबर को होगी मतगणना
(India) राजस्थान विधानसभा चुनाव के नतीजे की 3 दिसंबर को होगी मतगणना | चुनाव आयोग ने भी वोटों की गिनती की तैयारी पूरी कर ली है | सभी 36 केंद्रों पर सुबह 8 बजे से पोस्टल बैलेट और 8.30 बजे से ईवीएम के जरिए वोटों की गिनती शुरू होगी |
राजस्थान मे विधानसभा चुनाव के तहत जिले को 19 विधानसभा सीटों के लिए जेएलएन मार्ग स्थित राजस्थान कॉलेज एवं कॉमर्स कॉलेज में रविवार 3 दिसंबर को सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। ईवीएम को कड़ी सुरक्षा में रखा गया है। जिला निर्वाचन कार्यालय मतगणना को आवश्यक व्यवस्थाओं एवं इंतजामों को अंतिम रूप देने में जुटा है। कॉमर्स कॉलेज में चौमूं फुलेरा, चाकसू, किशनपोल, विद्याधर नगर, आमेर, विराटनगर, जमवारागढ़, बस्सी एवं शाहपुरा सहित कुल 10 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना होगी। वहीं राजस्थान कॉलेज में झोटवाड़ा, बगरू, दूदू, सांगानेर, आदर्श नगर, सिविल लाइन्स, मालवीय नगर, निलंबन हवामहल एवं कोटपूतली सहित कुल 9 विधानसभा क्षेत्रों के लिए मतगणना होगी।

Author: Administrator

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।