वियतनाम में एक आदमी की खोपड़ी से मिलीं 2 चॉपस्टिक्स
(India) वियतनाम में एक आदमी की खोपड़ी से दो चॉपस्टिक मिलीं,35 वर्षीय इस मरीज को कई दिनों से तेज सिरदर्द की समस्या थी |और वह तेज सिरदर्द की समस्या से काफी से जुझ रहा था,इसके बाद वह 25 नवंबर को चेकअप के लिए डोंग होई स्थित क्यूबा फ्रेंडशिप हॉस्पिटल पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उसका सीटी स्कैन किया तो पता चला कि मरीज टेंशन न्यूमोसेफलस नाम की बीमारी से पीड़ित है |यह एक दुर्लभ लेकिन घातक बीमारी है। बताया गया कि बार में उनका किसी से झगड़ा हो गया था, तभी एक आदमी ने उनके चेहरे पर किसी लंबी चीज से हमला किया गया था|
न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक, मरीज का मानना है कि बार में आदमी ने उस पर चॉपस्टिक से हमला कर दिया | करीब 5 महीनों तक उसकी खोपड़ी में रहा। इस वजह के कारण उनका सिरदर्द लगातार बढ़ता ही जा रहा था |हलाकि अब डॉक्टरों ने एंडोस्कोपी कर चॉपस्टिक को हटा दिया है | सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है वो व्यक्ति अभी सभी कंडीशन में है डॉक्टर्स चॉपस्टिक को निकलने में सफल रहे |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।