विवादों से रहा गहरा नाता रखने वाले अमेरिका के पूर्व विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का निधन
(India) पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का बुधवार को 100 वर्ष की आयु में कनेक्टिकट स्थित उनके घर पर निधन हो गया। वाशिंगटन पोस्ट ने बताया कि किसिंजर की मृत्यु की घोषणा उनकी परामर्श फर्म द्वारा एक बयान में की गई थी। हालांकि,मौत का कारण अभी तक स्पष्ट खुलासा नहीं हो है।
हेनरी किसिंजर, एक विद्वान राजनेता और सेलिब्रिटी राजनयिक,ने अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड एम. निक्सन और गेराल्ड फोर्ड के प्रशासन के दौरान और उसके बाद सलाहकार के रूप में कार्य किया। वह एक लेखक भी थे और उन्होंने अमेरिकी विदेश नीति में सुधार किया।
पूर्व अमेरिकी विदेश मंत्री हेनरी किसिंजर का जन्म 27 मई 1923 को फ़र्थ, जर्मनी में हुआ था। वह 12 वर्ष के थे जब नूर्नबर्ग कानून ने जर्मनी के यहूदियों से उनकी नागरिकता छीन ली। हेनरी किसिंजर का परिवार अगस्त 1938 में जर्मनी छोड़कर वे अमेरिका चले गए और अमेरिका जाने के बाद वह हेनरी बन गए। उस व्यक्त रिचर्ड निक्सन अमेरिका के राष्ट्रपति के रूप में थे। माना जाता है कि रिचर्ड निक्सन और हेनरी किसिंजर ने मिलकर भारत को डराने-धमकाने की पूरी कोशिश की थी | जब दोनों मिले तो निक्सन ने बड़ी उदासीनता से जवाब दिया। तब इंदिरा गांधी ने निर्णय लिया था कि अब भारत बांग्लादेश का युद्ध अपने दम पर लड़ेगा।
1971 में जब भारत-पाकिस्तान युद्ध चल रहा था तब हेनरी किसिंजर अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पद थे | इसलिए इनको विवादों से रहा गहरा नातों से जाना जाता है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।