India VS South Africa 2023 :दक्षिण अफ्रीका के आगामी दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान-टी20 में सूर्यकुमार यादव
(India) सूर्यकुमार यादव दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टी20 में टीम इंडिया की कप्तानी करेंगे।राहुल वनडे के नए कप्तान और अगले वनडे विश्व कप के लिए बीसीसीआई के प्लान का हिस्सा हो सकते हैं. जबकि किसी को उपकप्तान नहीं बनाया गया है। रोहित शर्मा और विराट कोहली टेस्ट सीरीज के दौरान वापसी करेंगे। शमी को सिर्फ टेस्ट टीम में जगह मिली है। भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 10 दिसंबर से हो रही है। इसके लिए टीम इंडिया छह दिसंबर को रवाना हो सकती है। इस दौरान दोनों टीमें तीन टी20, तीन वनडे और दो टेस्ट मैचों की सीरीज खेलेगी। गुजरात के बाएं हाथ के बल्लेबाज साई सुदर्शन की टीम में एंट्री हुई है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।