भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा,'महिला प्रीमियर लीग में 165 खिलाड़ियों है, जिसमें से 104 भारतीय खिलाड़ियों को मिलेगा मौका और 61 खिलाड़ी विदेशी हैं। विदेशी खिलाड़ियों में 15 खिलाड़ी एसोसिएट देशों के हैं | कुल 56 खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच खेल चुकी है, जबकि 109 खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने का नॉलेज नहीं है | वेस्टइंडीज की ऑलराउंडर डींड्रा डॉटिन और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज किम गार्थ ने अपना बेस प्राइस सबसे ज्यादा 50 लाख रुपये रखा है | ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर एनाबेल सदरलैंड और जॉर्जिया वेयरहैम, इंग्लैंड के विकेटकीपर एमी जोन्स और दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज शबनीम इस्माइल 40 लाख रुपये के बेस प्राइस वाले चार खिलाड़ी हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।