अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के अनुसार, इसके लिए इजरायली सेना ने गाजा में अल-शती हॉस्पिटल के पास 5 बड़े वॉटर पंप लगाए हैं | जिन के जरिये इजरायल हमास की सुरंगों में पानी भरने कामयाब हो सकता है | उनका मुख्य लक्ष्य हमास पर पूरी तरह से कहर बरपाना है। उधर, इजराइल ने खान यूनिस और दक्षिण गाजा के अन्य इलाकों पर हमले तेज कर दिए हैं, इज़रायली सेना आईडीएफ ने कहा है कि उसके सैनिक 7 दिनों के युद्धविराम के दौरान युद्ध के लिए तैयार हैं। उत्तर के बाद अब वे दक्षिणी गाजा में भी हमास को तबाह करने के लिए तैयार हैं |
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।