इजरायली सेना हमास की बनाए बंकरों और सुरंगों में पंप मंगा कर भर रहें है पानी
(International) हमास को चौतरफा हमले करके निपटाने में जुटे इजरायल ने अब एक और नई तरकीब निकाली है। इजरायली सेना ने पंप मंगा लिए हैं और उनके जरिए हमास के बनाए बंकरों और सुरंगों में पानी भरा जा रहा है। इजरायल की सेना का कहना है कि ऐसे ऐक्शन पर या तो हमास के लड़ाके सुरंगों से बाहर निकलेंगे या फिर वे अंदर ही मारे जाएंगे। अब इजरायल ने इस ऐक्शन को और तेज करने का फैसला लिया है। हालांकि यह साफ नहीं है कि इजरायल सभी बंधकों की रिहाई से पहले ही पूरे गाजा में यह ऐक्शन करेगा या नहीं। इसकी वजह यह है कि इजरायल का कहना है कि हमास ने बंधकों को सुरक्षित स्थानों और सुरंगों में छिपा रखा है। ऐसे में टनल में पानी भरा जाएगा या फिर बंधकों की रिहाई तक इंतजार होगा। इसे लेकर मंथन चल रहा है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।