इसरायली सेना के साथ आम लोग भी गाजा पर ताबड़तोड़ हमले के लिए हर तरह से तैयार
(International) इजरायल में 7 अक्टूबर को हमास ने भीषण हमला कर दिया था और एक पार्टी में घुसकर उसके आतंकियों ने जमकर कहर बरपाया था। इसमें कई निहत्थे इजरायली युवा मारे गए थेऔर सैकड़ों लोगों को बंधक बना लिया गया था। इसके बाद अब इजरायल में माहौल बदल गया है। एक तरफ इजरायल की सेना गाजा पर ताबड़तोड़ हमले कर रही है तो वहीं आम लोग भी हर तरह से तैयार हैं। 7 अक्टूबर जैसे हमलेकी स्थिति में वे अपना और परिवार का बचाव कर सकें, इसके लिए इजरायली युवा अब हथियार लेकर चल रहे हैं। यही नहीं नाइट पार्टियों में निकलने वाले लड़के और लड़कियां भी हथियार साथ लेकर चल रहे हैं। कई तस्वीरेंतो ऐसी भी सामने आई हैं, जिनमें लड़कियों के हाथ में मोबाइल है तो वहीं आत्मरक्षा के लिए कंधे पर राइफल भी टांग रखी है।
DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।