अमेरिका ने ऑस्प्रे विमानों की उड़ान पर रोक लगाई
(India) अमेरिका ने ऑस्प्रे विमानों की उड़ान पर रोक लगाई |जापान में हुए विमान क्रैश के बाद अमेरिका ने फैसला लिया,विमान के इंजन में आग लगी थी, विमान के इंजन में आग लगी थी,8 दिन पहले हुआ था यह हादसा | आग तस्वीर अमेरिकी सेना के सीवी-22 ऑस्प्रे विमान की है। यह हेलीकॉप्टर और फिक्स्ड-विंग विमान दोनों की तरह उड़ सकता है। अमेरिका ने अपने ऑस्प्रे विमान की उड़ान पर रोक लगाने का लिया बड़ा फैसला |बीबीसी की जानकारी के अनुसार,अमेरिका ने यह फैसला 29 नवंबर को जापान में हुए हादसे के बाद लिया है |
अमेरिकी सैन्य विमान सीवी-22 ऑस्प्रे 29 नवंबर को दुर्घटनाग्रस्त हो गया था। इंजन में आग लग गई थी। इसके बाद यह जापान के याकुशिमा द्वीप के पास समुद्र में गिर गया। विमान में 6 अमेरिकी सैनिक सवार थे,सब मर गए |
आपको बता दें कि ऑस्प्रे विमानों के दुर्घटनाग्रस्त होने की जांच अभी भी जारी है,परन्तु अमेरिकी सेना ने एहतियात के तौर पर इन विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी है। अमेरिकी वायुसेना ने कहा है कि यह नहीं पता कि ऑस्प्रे विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध कब तक लागू रहेगा,परन्तु दुर्घटनाओं की जांच पूरी होने और संभव होने के बाद ही विमानों के दोबारा परिचालन पर फैसला लिया जाएगा |विमानों की तकनीकी खराबी को दूर किया जाता है |

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।