(International)
इजरायल अब तक गाजा के उत्तरी इलाके में ही हमले बोल रहा था, लेकिन अब साउथ का क्षेत्र भी सुरक्षित नहीं बचा है। इजरायल का कहना है कि हमास उन इलाकों से भी हम पर रॉकेट दाग रहा है, जिन्हें मानवीय मदद के लिए छोड़ा गया था। अब क्योंकि हमास हमले कर रहा है, ऐसे में उसके जवाब में हमें भी अटैक करने होंगे और ये हमले शरणार्थियों के ठिकानों पर भी हो सकते हैं। ऐसी स्थिति में गाजा में शरण के लिए कोई भी जगह सुरक्षित नहीं बचेगी। इजरायल ने मैप, सैटेलाइट तस्वीरें और वीडिये शेयर किए हैं, जिनमें दिखता है कि हमास के आतंकी रॉकेट दाग रहे हैं। संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि शरणार्थियों को अस्पताल, स्कूल और कम्युनिटी हॉल्स में रुकने दिया जाए। अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार नियमों के मुताबिक भी इनको निशाना नहीं बनाया जा सकता। इजरायल को भी ऐसा करने से बचना चाहिए।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।