ब्रिटेन के भारतवंशी पीएम ऋषि सुनक के इस्तीफे पर बढ़ा खतरा,प्रवासी मुद्दों पर तीन बड़े नेताओं की गदर
(India) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के इस्तीफे पर बढ़ा खतरा का विषय बना हुआ है| अवैध अप्रवासियों और शरणार्थियों के मुद्दों पर उनके खिलाफ विद्रोही आवाजें तेज हो गई हैं, साथ ही साथ यह भी माना जा रहा है कि भारतीय मूल का होने के कारण उन पर सरल रूप एक्शन लेने ने का आरोप लगाया जा रहा है। रवांडा निर्वासन नीति को लेकर ब्रिटिश प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने दो टूक बयान दिया है। उन्होंने कहा, इस नीति को लागू करने के लिए हरसंभव प्रयास किये जायेंगे|
सूत्रों के मुताबिक सुनक के खिलाफ मोर्चे में हाउस ऑफ कॉमन्स में सत्तारूढ़ कंजर्वेटिव पार्टी के नेता पेनी मोर्डौंट भी शामिल हैं| प्रधानमंत्री ऋषि सुनक के खिलाफ इस विद्रोह का नेतृत्व भारतीय मूल की पूर्व गृह मंत्री सुएला ब्रेवरमैन कर रही हैं। लिज़ ट्रस को भी उनका पूरा समर्थन है। दोनों नेता प्रधानमंत्री सुनक से राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता भी रखते हैं, लीज ट्रस हटाने के बाद ही ऋषि सुनक प्रधानमंत्री बनाया गया था |
ब्रिटेन के भारतवंशी पीएम ऋषि सुनक पर एक नजर :
ऋषि सुनक का जन्म 12 मई 1980 को ब्रिटेन के साउथैम्पटन में हुआ था। ऋषि के पिता एक डॉक्टर थे और मां एक डिस्पेंसरी चलाती थीं। ऋषि सुनक की तीन बहनें और भाई हैं, जिनमें वह सबसे बड़े हैं। ऋषि सुनक के दादा-दादी का जन्म पंजाब प्रांत (ब्रिटिश भारत) में हुआ था, जबकि ऋषि सुनक के पिता का जन्म केन्या में और उनकी माँ का जन्म तंजानिया में हुआ था।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।