अंतरिक्ष स्टेशन में गायब हुआ टमाटर 8 माह के बाद मिला
(India) टमाटर खोजने के 8 महीने बाद 6 दिसंबर को अंतरिक्ष स्टेशन की 24वीं वर्षगांठ पर एक लाइव प्रोग्राम में अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली ने बोले-हमने टमाटर खाने के लिए फ्रैंक पर आरोप लगाया था | लेकिन अब उन्हें इन आरोपों से मुक्त किया जा सकता है। हमें अंतरिक्ष स्टेशन में खोया हुआ टमाटर मिल गया है| फ्रैंक ने बोला कि मैंने अपने टमाटर को एक छोटे से पॉली बैग में रखा था | मेरा एक दोस्त स्कूली बच्चों के साथ एक ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल था। जब मैं उन्हें दिखाने के लिए टमाटर उठाने गया तो वह गायब था। अंतरिक्ष स्टेशन में पौधे उगाने का अनुभव वैज्ञानिकों को यह जानने में मदद करेगा कि चंद्रमा और मंगल पर पौधे कैसे उगाए जाएं। दरअसल, यह टमाटर अंतरिक्ष यात्री फ्रैंक रुबियो से खो गया था। अब करीब आठ महीने बाद इस छोटे टमाटर मिल गया है | ये टमाटर ISS पर ही मौजूद था | नासा की अंतरिक्ष यात्री जैस्मीन मोघबेली ने बुधवार को लाइवस्ट्रीम किया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।