(International)
गाजा पट्टी में इजरायल की ओर से हवाई हमलों का सिलसिला जारी है। इजरायल के प्रहार से बचने के लिए लाखों की तादाद में लोग गाजा छोड़ चुके हैं। यहां से विस्थापन अभी भी जारी है। ऐसे स्थिति में फिलिस्तीनियों को इजरायल की एयर स्ट्राइक से ज्यादा 'हंगर स्ट्राइक' का डर सता रहा है। अंतरराष्ट्रीय सहायता एजेंसियों का कहना है कि गाजा पट्टी में फिलिस्तीनियों के बीच भूख की समस्या बदतर होती जा रही है। घनी आबादी वाले तटीय इलाके में शरण लेना या भोजन ढूंढना असंभव सा हो गया है।संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम की ओर से कहा गया कि यहां की आधी आबादी भूख से मर रही है। संयुक्त राष्ट्र महासभा इजरायल और हमास के बीच एक बार फिर से युद्धविराम लागू कराने की कोशिशों में जुटा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।