Israel-Hamas War: इजरायल ने हमास के खिलाफ युद्ध जारी रखने की खाई कसम
(International) हमास के साथ जारी युद्ध के बीच इजरायल ने बड़ी घोषणा की है। इजरायल का कहना है कि चाहे दुनिया उसके साथ रहे या उसके खिलाफ वह गाजा पर हमले जारी रखेगा। इजरायल ने अपने और गाजा युद्ध को "अंतर्राष्ट्रीय समर्थन के साथ या उसके बिना" जारी रखने के अपने दृढ़ संकल्प की घोषणा की है। इजरायल ने ये घोषणा अमेरिका के बढ़ते दबाव के बीच की है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हाउस रिपब्लिकन इजराइल और यूक्रेन के लिए महत्वपूर्ण फंडिंग पारित किए बिना शहर छोड़ना चाहते हैं।" इजरायल हमास युद्ध अब अपने तीसरे महीने में पहुंच गया है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।